1भौगोलिक खोजें|class 9|BIhar board solution|chapter 1|history|bhogolik khojen

 


अभ्यास के प्रश्न तथा उनके उत्तर वस्तुनिष्ठ प्रश्न :


1. वास्कोडिगामा कहाँ का यात्री था ? 

(क) स्पेन        (ख) पुर्तगाल

(ग) इंग्लैंड        (घ) अमेरिका

2. यूरोपवासियों ने दिशा-सूचक यंत्र का उपयोग किनसे सीखा ?

(क) भारत से        (ख) रोम से

(ग) अरबों से        (घ) चीन से

3. उत्तमाशा अंतदीप (Cape of Good Hope) की खोज किसने की ? 

(क) कोलम्बस ने        (ख) वास्कोडिगामा ने 

(ग) मैग्लेन ने              (घ) डियाज बार्थोलोमियो ने

4. अमेरिका की खोज किस वर्ष की गई ?

(क) 1453 में             (ख) 1492 में 

(ग) 1498 में              (घ) 1519 में 

5. कुस्तुनतुनिया का पतन किस वर्ष किया गया?

(क) 1420 में             (ख) 1453 में 

(ग) 1510 में              (घ) 1498 में 

6. विश्व का चक्कर किस यात्री ने सर्वप्रथम लगाया ?

(क) मैग्लेन                 (ख) कैप्टन कुक 

(ग) वास्कोडिगामा       (घ) मार्कोपोलो 

उत्तर - 1. (ख), 2. (ग), 3. (घ), 4. (ख), 5. (ख), 6. (क)  

II.नीचे दिए गए कथनों में जो सही (✔) हो उसके सामने सही तथा जो गलत हों, उनके सामने गलत (✖) का चिह्न लगाएँ ।

1. भारत के मूल निवासियों को रेड इंडियन कहा जाता है ।        (✖)

2. उत्तमाशा अंतरीप की खोज ने भारत तक पहुँचने का मार्ग प्रशस्त किया ।      (✔)

3. भारत अटलांटिक महासागर के पूर्वी तट पर स्थित है ।        (✖)

4. मार्कोपोलो ने भारत की खोज की।    

5. जेरुसलम वर्तमान 'इजरायल' में है ।        (✔)

6. लिस्बन दास - व्यापार का बहुत बड़ा केन्द्र था।        (✔)

7. अमेरिगु ने नई दुनिया को विस्तार से खोजा ।        (✔)

III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए :

प्रश्न 1. भारत आने में किस भारतीय व्यापारी ने वास्कोडिगामा की मदद की ? 

उत्तर – भारत आने में भारतीय व्यापारी अब्दुल मजीद ने वास्कोडिगामा की मदद की। -

प्रश्न 2. न्यू फाउंडलैंड का पता किसने लगाया ?

उत्तर- 'सर जॉन' और 'सेवास्टिन कैबोट' ने  न्यू फाउंडलैंड का पता लगाया ।

प्रश्न 3. यूरोपीयों द्वारा निर्मित तेज चलनेवाले जहाज को क्या कहा जाता था ? 

उत्तर-यूरोपीयों द्वारा निर्मित तेज चलनेवाले जहाज को 'कैरावल' कहा जाता था। 

प्रश्न 4. दक्षिण अफ्रीका का दक्षिणतम बिंदु कौन-सा स्थल है? 

उत्तर–दक्षिण अफ्रीका का दक्षिणतम बिंदु उत्तमाशा अंतरीप है। 

प्रश्न 5 11वीं-12वीं शताब्दी में ईसाइयों एवं मुसलमानों के बीच धर्म युद्ध क्यों हुआ था ?

उत्तर- 11वीं-12वीं शताब्दी में जेरुसलम पर अधिकार के लिए ईसाइयों और मुसलमानों के बीच धर्म युद्ध हुआ था ।

प्रश्न 6. 1453 में कुस्तुनतुनिया पर किसने आधिपत्य जमाया ? 

उत्तर- 1453 में कुस्तुनतुनिया पर तुर्की ने आधिपत्य जमाया।

प्रश्न 7. पुर्तगाल और स्पेन किस महासागर के पास अवस्थित हैं?

उत्तर- पुर्तगाल अटलांटिक महासागर तथा स्पेन अटलांटिक और भूमध्य सागर के पास अवस्थित हैं।

IV. लघु उत्तरीय प्रश्न :

प्रश्न 1. यूरोप में मध्यकाल काल 'अंधकार का युग' क्यों कहा जाता है? 

उत्तर— यूरोप में मध्यकाल को अंधकर का युग इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह युग सामंती प्रवृतियों का युग था । इस युग में न तो वाणिज्य - व्यापार विकसित था और न ही धर्म का रूप ही निश्चित था । धर्म अनुदार और अमानवीय था । मध्ययुगीन यूरोपियनों का विश्वास था कि पृथ्वी चपटी है। चर्च के पादरियों ने लोगिं को दिग्भ्रमित कर रखा था । इससे यूरोप के लोग अंधविश्वास में जकड़े हुए थे। शिक्षा केवल चर्चों में दी जाती थी, जो मात्र पादरियों तक सीमित रहती थी। इसी कारण यूरोप में मध्यकाल को 'अंधकार युग' कहा जाता था।

प्रश्न 2. भौगोलिक खोजों में वैज्ञानिक उपकरणों का क्या योगदान था ? 

उत्तर – भौगोलिक खोजों में वैज्ञानिक उपकरणों का यह योगदान था कि उनकी मदद से समुद्र यात्रा आसान हो गई। इसमें सबसे बड़ा योगदान कम्पास' अर्थात दिशासूचक का था। यूरोपवालों ने इसका ज्ञान अरबवालों से सीखा था । अब पहले की अपेक्षा मजबूत और बड़े जहाज बनने लगे । 'कैरावल' नामक जहाज बड़ा मजबूत और तेज चलनेवाला जहाज था। यह वैज्ञानिक आधार पर बना था। एस्ट्रोलोब नामक वैज्ञानिक उपकरण के आविष्कार से आक्षांश जानने में आसानी हुई। दूरबीन के आविष्कार से सामुद्रिक अभियानों में बहुत सहायता मिली।

प्रश्न 3. भौगोलिक खोजों ने व्यापार-वाणिज्य पर किस प्रकार प्रभाव डाले ? 

उत्तर-भौगोलिक खोजों ने व्यापार-वाणिज्य पर क्रांतिकारी प्रभाव डाले। इन्हीं खोजों के परिणामस्वरूप नये-नये देशों का पता लगा और उन देशों से व्यापारिक सम्पर्क स्थापित किया गया। यूरोपीय व्यापार जो पहले भूमध्यसागर और बल्टिक सागर तक ही सीमित था, भौगोलिक खोजों के पश्चात अटलांटिक, हिन्द तथा प्रशांत महासागरों तक फैल गया । इसी का परिणाम था कि पेरिस, लंदन, एमस्टरडम, एंटवर्फ आदि नगर विश्व स्तरीय व्यापार के केन्द्र बन गए। अब व्यापार पर से इटली का एकाधिकार समाप्त हो गया और उसके स्थान पर स्पेन, पुर्तगाल, हॉलैंड, इंग्लैंड तथा फ्रांस आदि देश अपना आधिपत्य जमा बैठे। क्रमशः इन देशों ने अपने उपनिवेश भी फैला लिए ।

प्रश्न 4. भौगोलिक खोजों ने किस प्रकार भ्रांतियों को तोड़ा?

उत्तर-भौगोलिक खोजों ने यूरोपियनों की भांतियों का अंतकर दिया। चर्च द्वारा फैलाई गई अवधारणाओं को लोग संदेह की दृष्टि से देखने लगे। इसी का परिणाम था कि धर्मसुधार आन्दोलन ने तेजी पकड़ा। नए गोलार्द्ध की जानकारी ने यूरोप का पोल खोलकर रख दिया। यूरोपवालों को स्वयं अपनी क्षुद्रता का क्षोभ हुआ। दुनिया की महत्ता की जानकारी ने उनकी आँखें खोल दी। यही कारण था कि वे नए-नए आविष्कारों के लिए प्रयत्नशील हुए। स्पेनिश सिक्कों से यही ज्ञात हुआ कि सामने और भी है। नक्शे, कम्पास, नक्षत्र प्रणाली से समुद्री यात्राएँ काफी आसान हो गईं। पेशेवर वैज्ञानिक भी सामने आए।

प्रश्न 5. भौगोलिक खोजों ने किस प्रकार विश्व के मानचित्र में परिवर्तन लाया ? 

उत्तर-भौगोलिक खोजों ने कई अन्य देश महादेशों का पता लगाया, जिनका इसके पूर्व किसी को पता नहीं था। भौगोलिक खोज से ही अमेरिका-चाहे वह उत्तरी अमेरिका हो या दक्षिणी अमेरिका का पता चला। पुनः अफ्रीका और आस्ट्रेलिया की खोज हुई। इन देशों या महादेशों की खोजों के पश्चात ही विश्व को पाँच महादेशों या महाद्वीपों में बाँटा गया और विश्व का एक नया नक्शा बनाया। इस प्रकार हम देखते हैं कि भौगोलिक खोजों ने विश्व के मानचित्र को पूरी तरह बदल डाला।

Post a Comment

0 Comments